Uncategorized

न्यूयार्क फैशन वीक में रैंप वॉक करेंगी सनी लियोन

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी आगामी न्यूयॉर्क फैशन शो में मशहूर डिजाइनर अर्चना कोचर के लिए रैंप वॉक करेंगी। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह सपना सच होने जैसा है। 8 सितंबर से शुरू हो रहे फैशन शो में सनी भी शामिल होंगी। सनी ने रविवार को ट्वीट कर अपना उत्साह जाहिर किया।

‘जैकपॉट’ फिल्म अभिनेत्री ने ट्विटर पर साझा किया, “बहुत उत्साहित हूं। सपना सच हो रहा है। मैं 8 सितंबर को अर्चना कोचर के ओपनिंग शो के लिए न्यूयॉर्क फैशन वीक एसएस 17 में रैंप वॉक कर रही हूं।’

सनी ने इसके लिए अर्चना कोचर का धन्यवाद भी दिया।

न्यूयॉर्क फैशन वीक एसएस 17 में कोचर अपनी कलेक्शन ‘ए टेल ऑफ टू ट्रैवल्स’ का प्रदर्शन करेंगी, जो ताजमहल और बंजारा आदिवासियों की यात्रा का मिश्रण है। वह फैशन वीक में ‘ब्रिंग ब्यूटी बैक’ का भी समर्थन करेंगी वहीं तेजाब हमले की पीड़िता रेशमा बानो कुरैशी उनके लिए रैंप वॉक करेंगी।

यह फैशन वीक 15 सितंबर तक चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button