नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में सरकारी लाइसेंस के साथ कोई नई शराब की दुकान नहीं खुलेगी। दिल्ली मंत्रिमंडल के फैसले से मीडिया को अवगत कराते हुए केजरीवाल ने कहा, “दिल्ली में सरकारी लाइसेंस के साथ कोई नई शराब की दुकान नहीं खुलेगी।”
शराब की दुकानों के आसपास से गलत व्यवहार की शिकायतें मिलने के बाद सरकार ने इस आशय का फैसला किया है।
मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि शराब की दुकानों के मालिकों और प्रबंधकों की गलत गतिविधियों की जानकारी मिलने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।




