Uncategorized

स्टिंग सीडी मामला : JMM ने CM का पुतला जलाया, बचाव में उतरे भाजपा प्रदेश प्रभारी

रांची: झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) ने शुक्रवार को 11 जून (2016) में हुए राज्यसभा चुनाव से संबंधित स्टिंग सीडी जारी किया था। इसके जारी होने के बाद झारखंड की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गयी है। इस सीडी में आॅडियो बातचीत और वीडियो के आधार पर कथित रूप से मुख्यमंत्री रघुवर दास और राज्य के एक वरीय पुलिस अधिकारी पर राज्यसभा चुनाव को प्रभावित करने के आरोप लगाये गये थे। हालांकि इस​की वैद्यता की जांच की जानी है, लेकिन इसी को आधार मानते हुए शनिवार को झामुमो ने अल्बर्ट एक्का चौक प मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला जलाया। मौके पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांगा।
मुख्यमंत्री रघुवर दास रांची में मौजूद नहीं थे। इसलिए भाजपा प्रदेश कार्यालय में इस मुद्दे को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस बुलायी गयी थी। कांफ्रेंस में भाजपा के प्रदेश प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि किसी वारंटी या अभियुक्त से वोट के लिए समर्थन मांगना अपराध नहीं होता। उन्होंने कहा कि झाविमो ने जो सीडी जारी की है उसकी वैद्यता की जांच की जानी चाहिए। तभी सच्चाई सामने आयेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button