Uncategorized

यूरो 2016 : सेमीफाइनल में पहुंचा पुर्तगाल

मार्सेली (फ्रांस): यूरो फुटबाल चैम्पियनशिप में क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल ने पोलैंड को पेनाल्टी शूटआउट में 5-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, शुक्रवार को हुए मुकाबले में पेनाल्टी शूटआउट में पोलैंड ने टॉस जीत कर पुर्तगाल को पहले शूट करने को आमांत्रित किया। पुर्तगाल की तरफ से क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पहली पेनाल्टी ली और गोल कर अपनी टीम को आगे कर दिया।

दोनों टीमों ने तीन-तीन गोल कर लिए थे। नानी ने पुर्तगाल के लिए चौथा गोल किया। पोलैंड की तरफ से चौथी पेनाल्टी लेने आए जैकब ब्लासज्सीकोव्सी के शॉट को पुर्तगाल के गोलकीपर रुई पैट्रिसिओ ने रोक अपनी टीम को एक गोल से आगे कर दिया। इसके बाद क्वारेसामा ने पांचवीं पेनाल्टी को गोल में बदल कर पुर्तगाल को 5-3 से जीत दिला दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इस जीत के साथ ही पुर्तगाल निर्धारित 90 मिनट में बिना जीते यूरो कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। ग्रुप दौर में उसके तीनों मैच ड्रॉ रहे थे। अंतिम 16 में उसने स्लोवाकिया के खिलाफ अतिरिक्त समय में गोल कर जीत हासिल की थी।

पुर्तगाल ने सात बार यूरो कप में हिस्सा लिया है और यह पांचवीं बार है जब उसने सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

लेवांडोव्सकी ने दूसरे मिनट में ही गोल कर पौलेंड को बढ़त दिला दी थी। यह लेवांडोव्सकी का इस टूर्नामेंट में पहला गोल था। पुर्तगाल ने इसके बाद वापसी को कोशिश की और उसके लिए पहला प्रयास रोनाल्डो ने किया, लेकिन यह स्टार खिलाड़ी टीम को बराबरी नहीं करा सका।

पुर्तगाल हालांकि रूकी नहीं और रोनाल्डो के प्रयास के कुछ देर बाद ही उसने दूसरी कोशिश की जो सफल रही। 33वें मिनट में रेनाटो सांचेस ने पुर्तगाल को बराबरी करा दी।

दूसरे हाफ में दोनों टीमें बढ़त लेने के इरादे से उतरी थीं, लेकिन तमाम प्रयासों के बाद दोनों टीमों को सफलता हाथ नहीं लगी।

इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट में फैसला निकाला गया, जहां पुर्तगाल ने बाजी मारी।

मैच के बाद पुर्तगाल के कोच फार्नाडो सांटोस ने कहा, “पेनाल्टी लॉट्री की तरह होती है, लेकिन आपको इसके लिए मेहनत करनी पड़ती है।”

पुर्तगाल सेमीफाइनल में वेल्स और बेल्जियम के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल मुकाबले के विजेता से भिड़ेगा। यह मैच शुक्रवार को ही देर रात खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button