Uncategorized

याद्दाश्त बढ़ाना चाहते हैं, सुबह दौड़िये

वाशिंगटन: व्यायाम, दौड़ और सुबह की सैर के यूं तो अनेक फायदे हैं। इससे न केवल शरीर चुस्त-दुरुस्त रहता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है, लेकिन यहां हम आपको दौड़ने का एक और कारण बता रहे हैं। एक नए शोध से पता चला है कि दौड़ने से स्मरण शक्ति तेज होती है।

चूहे पर हुए शोध के मुताबिक, दौड़ लगाते वक्त एक प्रोटीन स्रावित होता है, जो मांसपेशियों से मस्तिष्क तक सीधे पहुंचता है। यह स्मृति को बेहतर करने में मदद करता है।

शोध के दौरान देखा गया है कि दौड़ लगाने के बाद चूहों, बंदरों और मानवों के रक्त में कैथेपसिन बी नामक प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है।

अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑन एजिंग के न्यूरोसाइंटिस्ट वान प्राग ने कहा, “हमारा अध्ययन कुल मिलाकर एक निरंतर स्वस्थ जीवन शैली का संदेश देता है। लोग अक्सर हमसे पूछते हैं, कितनी देर तक और कितने घंटे तक व्यायाम करना चाहिए। यह अध्ययन इस बात का समर्थन करता है कि अधिक महत्वपूर्ण परिवर्तन एक लंबी अवधि तक व्यायाम और संतुलित आहार से जुड़े होते हैं।”

यह शोध इस सप्ताह ‘सेल मेटाबॉलिज्म’ पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button