Uncategorized

पलामू: नवविवाहिता को गोली मारी, शव सड़क किनारे फेंक अपराधी फरार

रांची/पलामू: पलामू-हुसैनाबाद-जपला नवीनगर मुख्य मार्ग के सोनबरसा और लोटनिया गांव के दरम्यान शनिवार सुबह सड़क के किनारे एक नव विवाहिता का शव बरामद किया गया है।ग्रामीणों के अनुसार गोली मारकर हत्या करने के बाद शव को सड़क किनारे फेंककर अपराधी फरार हो गये। घटना स्थल से पुलिस ने गोली का खोखा भी बरामद किया है। घटना शुक्रवार देर रात की बतायी जा रही है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। अपधाधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button