Uncategorized

झारखंड : नाबालिग की जलाकर हत्या, शव निर्वस्त्र अवस्था में मिला, पहचान नहीं हो सकी

रांची/पलामू: पलामु जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग युवती का जला हुआ शव निर्वस्त्र अवस्था में बरामद किया गया है। चेहरा पूरी तरह से जल जाने के कारण नाबालिग की पहचान नहीं की जा सकी है। लेकिन उसकी उम्र 15 के आस पास बतायी जा रही है। घटना थाना क्षेत्र के सेमरा गांव के खरोह टोला के पास की है। चैनपुर थाना प्रभारी राम अनुप महतो ने प्रेस को जानकारी दी है कि शव की पहचान नहीं हो पा रहा है क्योंकि चेहरा पूरी तरह जला हुआ है। सेमरा के मुखिया सूर्यदेव पासवान ने बताया कि खरोह टोला के कुछ लोगों ने दुर्गंध आने पर खोजबीन शुरू की तब पता चला कि पेड़ के बीच झाड़ियों में नाबालिग युवती का शव पड़ा है। इस घटना की जानकारी तुरंत चैनपुर पुलिस को दे दी गई। इधर, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button