JharkhandRanchi

पलामू में 9 विधानसभा सीटों पर दावा ठोकेगा राजद, हर बूथ में 25 यूथ को जोड़ेगी पार्टी

Ranchi. प्रदेश राजद ने आगामी विधानसभा चुनाव में पलामू बेल्ट की 9 विधानसभा सीटों पर अपने कैंडिडेट खड़ा करने की मंशा जता दी है. रविवार को प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह ने इसके संकेत दिये. उनकी अध्यक्षता में सभी जिला अध्यक्षों की संपन्न बैठक में यह सहमति बनी. 23 को छतरपुर (पलामू) में कार्यकर्ता सम्मेलन होगा. इसमें बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव समेत प्रदेश भर के नेता, कार्यकर्ता भी जुटेंगे. इसके बाद चुनावों के लिए कमर कसी जायेगी. अभय सिंह ने बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पलामू में राजद का पुराना जनाधार रहा है.

इसे भी पढ़ें : PM मोदी तक पहुंची एलोवेरा विलेज देवरी के कामयाबी की गूंज, ‘मन की बात’ में साझा किया किस्सा

वहां 9 विधानसभा सीटों में से 7 पर पार्टी के विधायक विधानसभा पहुंच चुके हैं. आने वाले चुनावों में पार्टी 9 सीटों पर दावा ठोकेगी औऱ जीत कर दिखायेगी. राज्य के सभी जिलों में प्रखंड, पंचायत और बूथ कमेटी का गठन आवश्यक है. हर बूथ से 25 यूथ को जोड़ने का टारगेट पार्टी के पदाधिकारियों को दिया गया है. बैठक में पार्टी के प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव, चतरा के लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव, पुर्व मंत्री सुरेश पासवान, पुर्व विधायक संजय सिंह यादव, पुर्व सांसद घूरण राम, पूर्व विधायक राधाकृष्ण किशोर समेत अन्य भी उपस्थित थे.

सम्मेलन के लिये पांच दिन पहले से पार्टी करेंगी कैंप

अभय सिंह के अनुसार छतरपुर विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन की तिथि निर्धारित हो चुकी है. इसे सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिये सभी जिलाध्यक्षो को निर्देश दिया गया है कि वे दो दिन पूर्व से ही पलामू में रहेंगे. कोर कमिटी के सभी सदस्य वहां 5 दिन पूर्व से ही कैम्प करेंगे. अभय ने कहा कि केन्द्र सरकार के किसान विरोधी एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 27 सितंबर के भारत बन्द को पार्टी का पूरा समर्थन है. सड़क पर उतर कर राजद भी विरोध करेगा.

इसे भी पढ़ें : दिल्ली में लालू प्रसाद से मिले हेमंत सोरेन, झारखंड के राजनीतिक हालात पर हुई चर्चा

Related Articles

Back to top button