Uncategorized

व्हाट्सएप सेवा 72 घंटों के लिए स्थगित

ब्रासीलिया : ब्राजील की एक अदालत ने देशभर में अगले 72 घंटों के लिए व्हाट्सएप की सभी सेवाएं स्थगित करने का आदेश दिया है। आदेश सोमवार को स्थानीय समयानुसार अपराह्न् दो बजे से लागू हो गया। संघीय पुलिस के आग्रह के बाद न्यायाधीश मार्शेल मेया मोंटाल्वो ने यह फैसला सुनाया। फेसबुक के मालिक के मादक पदार्थो की तस्करी में व्हाट्सएप मैसेंजर के इस्तेमाल की जांच में सहयोग करने से इनकार करने की वजह से यह फैसला सुनाया गया है।

मोंटाल्वो ने फेसबुक को व्हाट्सएप के उन उपयोगकर्ताओं के नामों का खुलासा करने का आदेश दिया था, जिन्होंने मादक पदार्थो के बारे में सूचना का आदान-प्रदान किया था लेकिन फेसबुक ने ऐसा करने से इनकार दिया।

इसके बाद फेसबुक को प्रतिदिन 50,000 रीस (14,300 डॉलर) का जुर्माना अदा करने के लिए कहा गया।

इसका पालन नहीं करने पर पिछले महीने फेसबुक पर 10 लाख रीस (286,000 डॉलर) का जुर्माना लगाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button