Uncategorized

आभूषण कारोबारियों की हड़ताल समाप्त, दुकानें खुली

चेन्नई : देशभर के आभूषण कारोबारियों ने एक फीसदी उत्पाद शुल्क लगाए जाने के बजट प्रस्ताव के विरोध में की गई अपनी लंबी हड़ताल समाप्त कर बुधवार को अपना कारोबार शुरू कर दिया है। ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वैलरी ट्रेड फेडरेशन के निदेशक अशोक मीनावाला ने मुंबई से आईएएनएस को फोन पर कहा, “करीब 90 फीसदी आभूषण कारोबारियों ने आज (बुधवार) फिर से अपना कारोबार शुरू कर दिया है। हड़ताल कल (मंगलवार) समाप्त की गई थी।”

मीना के मुताबिक, दो मार्च से शुरू हुई हड़ताल के कारण उद्योग को करीब 50 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

उन्होंने कहा, “देश में आभूषण कारोबारियों का दैनिक कारोबार 1,000 करोड़ रुपये का होता है।”

उन्होंने कहा कि सरकार उत्पाद नियमों में ऐसे बदलाव करने पर सहमत हो गई है, जिससे आभूषण कारोबारियों पर अधिक प्रभाव नहीं पड़े।

मीनावाला ने कहा, “यदि उत्पाद नियम सरल किए जाते हैं और अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न नहीं किया जाता है, तो कोई दिक्कत नहीं होगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button