
New Delhi: कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज शनिवार को पार्टी मुख्यालय पर हुए एक समारोह में अपने भाषण में बीजेपी और मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. राहुल ने अपने भाषण में कहा कि भारत एक महान देश है, लेकिन देश के ही कुछ लोग इसे गरीब रखना चाहते हैं. यहां लोगों को दबाने की राजनीति हो रही है जबकि राजनीति लोगों की सेवा के लिए होती है. देश में कुछ लोगों के द्वारा हिंसा और आग फैलाने की कोशिश की जा रही है, जो की गलत है क्योंकि अगर एक बार हिंसा फैल गयी तो फिर इसे रोकना मुश्किल है.
इसे भी पढ़ें- कांग्रेस अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए राहुल गांधी, प्राप्त किया प्रमाणपत्र
हम नफरत का मुकाबला नफरत से नहीं करते
बीजेपी के ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ नारे पर हमला बोलते हुए राहुल ने कहा कि हम बीजेपी के लोगों को भी भाई-बहन मानते हैं. लेकिन फिर भी वो हमें मिटाना चाहते हैं. पर हम ऐसा नहीं सोचते क्योंकि हम नफरत का मुकाबला नफरत से नहीं करते, प्यार से करते हैं. हम बीजेपी से नफरत नहीं करते हैं लेकिन उसकी विचारधारा से सहमत भी नहीं है. इस दौरान उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस को एक ग्रैंड ओल्ड और यंग पार्टी बनाने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम क्रोध की राजनीति से लड़ते रहेंगे और प्यार का भाईचारे का हिंदुस्तान बनाएंगे.
इसे भी पढ़ें- झारखंड में भाजपा सरकार ने पैदा की खाद्य सुरक्षा की आपातकालीन स्थिति
अध्यक्ष पद की संभाली कमान
कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज शनिवार को पार्टी मुख्यालय पर हुए एक समारोह में अपने निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र ग्रहण किया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे और जश्न का माहौल था. राहुल ने केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष एम रामचंद्रन से कांग्रेस अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र ग्रहण किया. मुख्य कार्यक्रम राजधानी के अकबर रोड पर स्थित लॉन में हुआ. मंच पर रामचंद्रन के अलावा सीईए के सदस्य भुवनेश्वर कालिता, मधुसूदन मिस्त्री, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, पार्टी कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा, महासचिव जनार्दन द्विवेदी मौजूद थे.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




