Uncategorized

एक ऐप ने बीजेपी के टॉप सीक्रेट को सार्वजनिक कर दिया

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर में सीएम मुफ्ती मोहम्मद सईद की मौत के बाद से राष्ट्रपति शासन लगा हुआ है और गठबंधन सरकार के लिए बीजेपी और पीडीपी में कई दौर की बातचीत हो गई है। इसके बाद भी अभी तक कोई परिणाम हाथ नहीं लगा है।

बीजेपी की ओर से लगातार पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती से संपर्क किया जा रहा है ताकि सरकार को फिर से बनाया जा सके, लेकिन बातचीत कहीं न कहीं किसी मुद्दे पर अटक रही है। मुफ्ती जब जिंदा थे तब बीजेपी के महासचिव राम माधव ने कई दौर की बातचीत के बाद गठबंधन की सरकार बनवाने में कामयाबी हासिल की थी। लेकिन अब महबूबा के साथ बातचीत हो रही है और किस बात पर मामला अटका हुआ है इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। ये सारी बात अभी तक गोपनीय ही है।

इतना ही नहीं राम माधव की जब भी महबूबा से मुलाकात हुई, सार्वजनिक हो गई और कोई परिणाम नहीं मिल पाया। लेकिन बुधवार को राम माधव दिल्ली में थे और पत्रकार भी कई बार उनसे और उनके स्टाफ से मिलने का प्रयास करते रहे। पत्रकार लगातार उनके कार्यालय पर थे और मिलना चाहते थे लेकिन संभव न हो सका।

स्टाफ भी लगातार कहता रहा कि राम माधव दिल्ली में कहीं किसी कार्यक्रम में हैं। लेकिन एक फ्लाइट ट्रैकर ऐप के जरिए जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने खुलासा किया कि दिल्ली से एक चार्टर्ड फ्लाइट श्रीनगर आई है। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार गठन को लेकर बीजेपी और पीडीपी में कुछ तो चल रहा है।
रिपोर्ट : अखिलेश शर्मा/राजीव मिश्रा
साभार : एनडीटीवी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button