Uncategorized

इजरायल : यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद गृहमंत्री का इस्तीफा

तेल अवीव : इजरायल के गृह मंत्री सिल्वान शलोम ने पिछले सप्ताह स्वयं पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद सोमवार को पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। रूढ़िवादी लिकुड पार्टी के सदस्य शलोम ने कहा, “मैंने 23 वर्षो तक पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ नेसेट (संसद) और विभिन्न मंत्रालयों के सदस्य के रूप में सर्वाधिक सामाजिक एवं जन उद्देश्यों को एक मिशन व तत्परता की तरह बढ़ावा देकर जनता की सेवा की।”

समाचार एजेंसी ‘एफे’ ने शलोम के हवाले से कहा, “मैं मुझ पर चल रहे मुकदमों से उकता गया हूं। मैंने इन हालात में त्यागपत्र देने का निर्णय लिया है।”

पिछले सप्ताह शलोम के विभाग की एक पूर्व महिला कर्मी ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके बाद तीन और महिलाओं ने उनके खिलाफ ऐसे ही आरोप लगाए, हालांकि महिलाओं ने कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई थीं।

अटॉर्नी जनरल येहुदा विन्सटीन ने पुलिस को आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button