Uncategorized

गांव में उतार लिया पर्वत का पानी…

हम झारखंड राज्‍य के एक ऐसे इलाके की तस्‍वीरें दिखाने जा रहे हैं जो केवल दो वजहों से ज्‍यादा सुर्खियों में रहता है। पहली वजह है लाखों की संख्‍या में यहां से बच्चियों की होने वाली मानव तस्‍करी और दूसरी, नक्‍सली घटनाओं के कारण यह क्षेत्र वर्षों से कुख्‍यात रहा है। ये तस्‍वीरें खूंटी जिले के मुरहू प्रखंड के घने जंगलों में बसे ‘बाड़ी’ गांव की हैं। झारखंड राज्‍य सूखे की चपेट में है लेकिन इस गांव के 75 से ज्‍यादा प‍रिवार के सदस्‍यों ने अपने श्रमदान से छह महीने से ज्‍यादा समय तक पहाड़ की चट्टानों और जंगलों को साफ किया और देसी तरीकों का इस्‍तेमाल करते हुए गांव तक खींच लाये पर्वत का पानी। अब सूखे को चुनौती देते हुए इसी पानी से 75 से ज्‍यादा परिवारों के खेतों में सिंचाई हो रही है न्‍यूज विंग के वरीय संवाददाता रणजीत की खींची तस्‍वीरों में देखिये झारखंड के दशरथ माझियों के संघर्ष को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button