Uncategorized

मिट्टी को उपजाऊ बनाने के लिए सरकार कृतसंकल्प : मोदी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को इस बात को दोहराया कि सरकार किसानों के लाभ के लिए मिट्टी को उर्वर बनाने के लिए कृतसंकल्प है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “विश्व मृदा दिवस पर मिट्टी को उर्वर बनाने की हम अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं। जब मिट्टी अच्छी होगी, तो हमारे किसानों को फायदा होगा।”

उन्होंने कहा कि शनिवार से एक राष्ट्रव्यापी पहल शुरू होगी, जिसके तहत किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड और अन्य जानकारियां मिलेंगी।

सरकार ने फरवरी में मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना की शुरुआत की थी।

मोदी ने ट्वीट किया, “किसानों व अधिकारियों को शुभकामनाएं। सरकार की मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना मृदा की उर्वरता बढ़ाने का प्रयास है और यह किसानों को मृदा से संबंधित मार्गदर्शन प्रदान करेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button