Uncategorized

चतरा : पंचायत चुनाव में धमाके की थी साजिश, आईईडी बम बरामद

रांची/चतरा : पंचायत चुनाव से पहले चतरा जिला की पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्‍त टीम ने एक सर्च अभियान के दौरान चतरा के प्रतापपुर थाना क्षेत्र स्थित लिपदा नारायण मुख्‍यपथ से जमीन में लगाया गया आईइडी विस्‍फोटक बरामद किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पंचायत चुनाव के दौरान पोलिंग पा‍र्टी और पुलिस बल को निशाना बनाने के उद्देश्‍य से सड़क में छिपाकर बम लगाया गया था। हालांकि बाद में इसे निष्क्रिय कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button