रांची : झारखण्ड के तमाम मर्चेंट नेवी ऑफिसर्स का वार्षिक मिलन का आयोजन शुक्रवार (20 नवंबर, 2015) को मोरहाबादी स्थित संगम गार्डन में किया गया। इस समारोह में पूरे झारखण्ड के 60 ऑफिसर्स शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान एक्सिस बैंक ने बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की। इसके अलावा लाइव बैंड, रंगारंग कार्यक्रम के बीच झारखण्ड समुद्री ऑफिसर्स संगठन की चौथी वर्षगांठ मनाई गयी। कार्यक्रम में कैप्टन सिंह, मनोज कुमार, वरुण शर्मा, सतीश उरांव, कुमार देवाशीष, ओम प्रकाश एवं कई वरिष्ठ ऑफिसर्स मौजूद थे।
(प्रेस विज्ञप्ति)




