
Ranchi : नेशनल हाइवे 23 के अंतर्गत पड़ने वाले चास-रामगढ़ सड़क को चकाचक किया जायेगा. नेशनल हाइवे अॅजथारिटी ऑफ इंडिया ने इस सड़क को दुरूस्त करने की योजना तैयार की है. इसके काम के लिए टेंडर जारी किया है.
इसे भी पढ़ें :जामताड़ा के मुरगाडीह पुल से नीचे गिरी कार, तीन लोगों की दर्दनाक मौत
बारिश के बाद शुरू होगा काम
78 किमी लंबी इस सड़क की राइडिंग क्वालिटी सुधारी जायेगी. रूटीन मेंटेनेंस के तहत ग़ढ्डों को भी भरा जायेगा. एनएचएआई ने इस काम के लिए लगभग 24 करोड़ की लागत आने का आकलन किया है. सारी प्रक्रिया एक माह के अंदर पूरी की जायेगी. एनएचएआई संवेदक को फाइनल करते हुए काम प्रारंभ करायेगा. बरसात के मौसम के बाद सड़क को दुरूस्त करने पर काम शुरू होगा.
इसे भी पढ़ें :धनबाद के ADG की मौत के मामले की जांच करने घटनास्थल पर पहुंची SIT, क्राइम सीन रिक्रिएट किया




