Uncategorized

प्रधानमंत्री कर रहे चुनाव को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश : नीतीश

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को राज्य में चुनावी सभाएं करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बिहार विधानसभा चुनाव को सांप्रदायिक रंग देने का आरोप लगाया और दादरी हिंसा पर उनकी चुप्पी पर भी सवाल उठाया। कुमार ने मोदी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, “अब मोदी का असली रंग नजर आ रहा है, बिहार चुनाव को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश और दादरी हिंसा पर चुप्पी।”

नीतीश यहीं नहीं रुके, बल्कि एक अन्य ट्वीट कर मोदी की मानसिकता पर सवाल खड़ा किया। नीतीश ने ट्वीट में लिखा, “पहले हमारे ‘डीएनए’ को गड़बड़ बताया, फिर बिहार को ‘बीमारू’ और बिहार के लोगों को दुर्भाग्यशाली। अब महागठबंधन और लालूजी के लिए ‘शैतान’ शब्द का प्रयोग। यह मोदीजी की मानसिकता, हताशा और बिहार के लोगों के प्रति उनकी सोच को दर्शाता है।”

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी बिहार में गुरुवार को चुनावी सभाएं कर रहे हैं और हर सभा में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साध रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button