
KHUNTI: मुरहू के कोटा जंगल से सोमवार को पुलिस ने एक वृद्ध महिला का शव बरामद किया है. चेहरे और शरीर पर धारदार हथियार से वार करने के निशान थे. मृत महिला की पहचान सोम्बारी हेमरोम ग्राम कोटा के रूप में की गई. इस संबंध में मृतका के परिजनों ने बताया कि वृद्ध महिला मवेशी चराने रविवार को ही घर से निकली थी. देर रात तक घर नहीं पहुंचने के बाद उसकी खोजबीन की गई. जिसके बाद सोमवार को कोटा जंगल से उसका शव बरामद किया गया.
इसे भी पढ़ें : होम क्वारंटाइन से बचने के लिए नहीं करा रहे कोरोना जांच, बढ़ सकता है संक्रमण का खतरा
परिजनों ने आशंका जताते हुए बताया कि उनके ही खानदान के कुछ लोग अक्सर महिला को डायन कहते थे. उन्ही लोगों के कथनानुसार उसी महिला के कारण गांव की एक महिला लगभग डेढ़ साल से बीमार चल रही है. जिसके प्रतिशोध में हत्या की आशंका है. थाना प्रभारी विक्रांत कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर पड़ताल की जा रही है. जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा.




