Uncategorized

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पत्नी की हालत गंभीर

नई दिल्ली : राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पत्नी सुभ्रा मुखर्जी की हालत गंभीर है। उन्हें यहां सैन्य अस्पताल (रिसर्च एंड रेफरल) में भर्ती कराया गया था। यह जानकारी अस्पताल सूत्रों ने मंगलवार को दी। सुभ्रा मुखर्जी को श्वास संबंधी परेशानी रही है और वह कुछ समय से बीमार हैं। उन्हें शुक्रवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल के एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा, “उनकी स्थिति अत्यंत नाजुक है। अभी इतना ही कह सकते हैं।”

राष्ट्रपति की पत्नी दिल की मरीज हैं। उन्हें गहन देखभाल कक्ष (आईसीयू) में रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button