Crime NewsPalamu

पलामू: एनएच 98 पर पुलिस की कार्रवाई, 17 पशु बरामद, चालक-खलासी सहित तीन गिरफ्तार

Palamu: पशु तस्करी रोकने को लेकर चलाए जा रहे अभियान में पलामू पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. एनएच 98 डालटनगंज-औरंगाबाद मुख्य पथ छतरपुर थाना क्षेत्र से एक ट्रक में तिरपाल से ढककर एवं जबरन ठूस कर ले जाये जा रहे 17 मवेशियों को बरामद किया गया है. इस सिलसिले में चालक-खलासी सहित तीन को गिरफ्तार किया गया है. तस्करी मामले में पुलिस की छानबीन तेज है.

इसे भी पढ़ें : केंद्रीय मंत्री नहीं बनाये जाने से नाराज ललन सिंह से उपेंद्र कुशवाहा ने की मुलाकात, नीतीश का पहुंचाया संदेश

छतरपुर के थाना प्रभारी शेखर कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि एनएच 98 से पशुओं की तस्करी कर बिहार ले जाने की तैयारी है. सूचना पर वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया गया. गुरुवार की रात अभियान के दौरान एक ट्रक (एपी 29 टीबी 4305) से अवैध 17 पशुओं को बरामद किया गया. साथ ही ट्रक चालक यूपी के इलाहाबाद के पिपरी थाना क्षेत्र के कांडगांव इंगुआ निवासी दीनानाथ पाल व खलासी पिपरी के अवधन निवासी राजकरण और ट्रक में बैठे मवेशी तस्कर के सहयोगी छतरपुर के अलीपुर निवासी इरफान अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

इसे भी पढ़ें : इस्तीफे की खबर पर जगदा बाबू बोले, अगर खोपड़ी में जरा भी दिमाग है तो देखो कहां बैठे हैं

थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक में तिरपाल से ढक कर पशुओं को मुनकेरी के अलीपुर (छत्तरपुर) से तस्करी कर बिहार ले जाया जा रहा है. इसी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बेरियर लगा कर चेकिंग अभियान चलाया.

इस दौरान चालक, खलासी व तस्कर के सहयोगी ने ट्रक छोड़ भागने की कोशिश की. पर तीनों को पकड़ लिया गया.
थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक में 15 भैंस, 1 बैल व 1 गाय क्रूरता पूर्वक क्षमता से अधिक लदे थे. ये पशु चारा पानी और खुली हवा के अभाव में मृतप्राय हो गए थे. इन सभी पशुओं को फिलहाल थाना परिसर में रखा गया है. मांगे जाने पर पशुओं से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखाया गया और न संतोषजनक जवाब दिया गया.

इस संबंध में चालक, खलासी और एक पशु तस्कर के सहयोगी के अलावा वाहन मालिक व पशु तस्कर सोहेल अंसारी के विरुद्ध पशु क्रूरता प्रतिषेध अधिनियम, झारखंड व पशु परिवहन अधिनियम के तहत अलग अलग प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : IPS अफसर जीपी सिंह पर राजद्रोह का केस, सरकार के खिलाफ साजिश का आरोप

Related Articles

Back to top button