
New Delhi : भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian Women Cricket Team) की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) अपनी बल्लेबाजी और लुक्स के चलते सोशल मीडिया पर यूजर्स की पसंदीदा स्टार हैं. उनके फैंस उन्हें नेशनल क्रश (National Crush) भी कहते हैं. क्रिकेट के मैदान पर मंधाना जितनी मशहूर हैं, उतनी ही चर्चा उनकी सोशल मीडिया (Social Media) पर भी होती रहती है. उनके फैंस उनकी तस्वीरों और पोस्ट को हमेशा पसंद करते हैं.
इसे भी पढ़ें :मनरेगा कर्मचारी संघ की नये सिरे से बन रही कमेटी’
सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं स्मृति
स्मृति मंधाना भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं करती हैं. वह अक्सर अपने फैंस के सवालों का जवाब सोशल मीडिया पर देती रहती हैं. इसी कड़ी में उन्होंने एक यूजर के सवाल पर बताया कि वह अपना हमसफर कैसे चुनेंगी लव या फिर अरेंज्ड (Love or Arranged Marriage). सोशल मीडिया पर एक विराट नवीन नाम के एक यूजर ने स्मृति मंधाना से सवाल किया था कि वह लव मैरिज करेंगी या अरेंज्ड?
इसे भी पढ़ें :जामताड़ा में बिजली समस्या से लोग परेशान, कर रहे हैं बिजली ग्रिड की मांग
ट्विटर पर हजारों प्रशंसकों ने किया लाइक
इस पर मंधाना ने दिलचस्प जवाब दिया. मंधाना ने यूजर से कहा कि वह ‘लव-रेंज्ड’ करेंगी. मतलब मंधाना प्यार करेंगी और उसके बाद दोनों परिवारों को मनाकर अरेंज्ड मैरिज करेंगी. मंधाना के इस जवाब को ट्विटर पर हजारों की संख्या में प्रशंसकों ने लाइक किया है.




