
New Delhi : गुजरात में भाजपा विधायक केसरी सिंह सोलंकी और 25 दूसरे लोगों को पंचमहल जिला पुलिस ने जुआ खेलने और शराब रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है . सोलंकी राज्य के खेड़ा जिले के मातर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. स्थानीय अपराध शाखा के निरीक्षक राजदीप सिंह जडेजा ने बताया कि पंचमहल पुलिस ने जिले के पावागढ़ कस्बे के निकट एक रिजॉर्ट में छापेमारी की गयी थी. यहां से विधायक को 25 अन्य लोगों के साथ पकड़ा गया.
इसे भी पढ़ें :बिहार में महबूबा मुफ्ती पर देशद्रोह का मुकदमा, मुजफ्फरपुर कोर्ट में मामला दर्ज
25 अन्य लोग भी गिरफ्तार
अधिकारी ने कहा, ” हमने सोलंकी और 25 अन्य को जुआ खेलते हुए पाया. हमने उनके पास से शराब की बोतलें भी बरामद कीं. आगे की जांच जारी है.” यह क्लब गोधरा-पावागढ़ रोड पर स्थित है. लीना पाटिल ने जानकारी दी कि करीब 15 लोगों को जुआ खेलते हुए और शराब पीते हुए पकड़ा गया. वहीं डीएसपी ने इस बात की पुष्टि की कि इन गिरफ्तार लोगों में से एक भाजपा विधायक केसरी सिंह सोलंकी भी शामिल हैं. बता दें कि भाजपा विधायक के गिरफ्तार होने के बाद से राज्य में इसकी चर्चा है.
इसे भी पढ़ें :BJP विधायक का आरोप, बिहार में ट्रांसफर और पोस्टिंग से करोड़ों कमाते हैं मंत्री
राज्यसभा सीटों पर चुनाव के समय भी आये थे चर्चा में
बता दें कि विधायक केसरी सिंह सोलंकी जुलाई 2020 में एक बार और चर्चा में आए थे, उस समय राज्यसभा सीटों पर चुनाव थे. उस दौरान यह कयास लगाए जा रहे थे कि शायद वो क्रॉस वोटिंग में शामिल थे. उनके कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने के कयास लगाए जा रहे थे. बता दें कि उसके बाद से ही केसरी सिंह सोलंकी के पार्टी नेतृत्व के साथ संबंध अच्छे नहीं हैं.
इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर के जुगसलाई इलाके में भीषण आग, लाखों की मिठाइयां और फर्नीचर जलकर खाक




