Uncategorized

कश्मीर में अचाक बाढ़ से सड़कें, घर क्षतिग्रस्त

श्रीनगर : कश्मीर घाटी में लगातार बारिश के कारण अचानक बाढ़ आ गई है, जिसमें बीसियों घर और स्कूल की इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं, साथ ही घाटी में सड़क मार्ग संपर्क टूट गया। एक प्रशासनिक अधिकारी ने यहां पर आईएएनएस से कहा, “शनिवार से अचानक आई बाढ़ के कारण रिहायशी घरों, स्कूली इमारतों और अन्य संरचनाओं समेत तकरीबन 80 इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं।”

श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को कई स्थानों पर भू-स्खलन के कारण यातायात बंद रहा।

तेज प्रवाह वाले फीरोजपुर नाले के कारण कुंजर गांव में बना एक पुल बह गया जिसके परिणामस्वरूप श्रीनगर-गुलमर्ग मार्ग भी बंद कर दिया गया।

श्रीनगर के कई वाणिज्यिक और रिहायशी इलाकों में पानी घुस गया।

अनंतनाग जिले के संगम और श्रीनगर के राम मुंशीबाग में झेलम नदी का जलस्तर हालांकि खतरे के निशान से नीचे है।

राज्य के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने रविवार को बाढ़ आने की आशंका वाले इलाकों का दौरा किया और प्रशासन की तैयारियों का जायजा लिया। प्रशासन हालांकि पहले ही सचेत है।

कश्मीर विश्वविद्यालय ने सोमवार और मंगलवार को होने वाली परीक्षाओं को टाल दिया है।

स्थानीय मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि जम्मू एवं कश्मीर में सोमवार को मध्यम बारिश होगी और फिर बारिश में कमी आती जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button