Uncategorized

ट्यूनीशिया में हमले के बाद ओबामा ने की मदद की पेशकश

वाशिंगटन : ट्यूनीशिया में संसद के पास स्थित संग्रहालय पर आतंकवादी हमले के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति बेजी कायद इसेब्सी को फोन कर घटना पर संवेदना जताते हुए मदद की पेशकश की। हमले में 23 लोगों की जान चली गई थी। समाचार एजेंसी ‘सिन्हुआ’ की रिपोर्ट के अनुसार, व्हाइट हाउस से जारी बयान में कहा गया है कि ओबामा ने सभी अमेरिकी लोगों की ओर से ट्यूनीशिया के पीड़ित परिवारों और उनके प्रियजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और इस घटना की जांच में अमेरिकी सहयोग तथा समर्थन देने की पेशकश की।

ट्यूनिशया में बुधवार को दो बंदूकधारियों ने संसद की इमारत के जरिए ट्यूनीशिया के राष्ट्रीय बारदो संग्रहालय में घुस कर पर्यटकों के एक समूह को बंधक बना लिया। इसके बाद ट्यूनीशिया के सुरक्षा बलों ने इमारत में घुस कर उन्हें मार गिराया।

आतंकवादी गिरोह इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने हमले की जिम्मेदारी ली, जिसमें 23 लोगों की जान चली गई, जबकि लगभग 50 घायल हो गए।

इसेब्सी के साथ बातचीत में ओबामा ने ट्यूनीशिया को आतंकवाद से मुकाबले और सुरक्षा के मुद्दों पर अमेरिका के निरंतर सहयोग की प्रतिबद्धता जताई।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस चुनौतीपूर्ण स्थिति में आतंकवाद के खिलाफ एकजुट ट्यूनीशिया के लोगों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ट्यूनीशिया का समावेशी लोकतंत्र क्षेत्र और इससे बाहर एक सशक्त उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button