Uncategorized

निफ्ट में जिंक्स प्रणव 2015 शुरू

रांची : निफ्ट जिमखाना क्लब के विद्यार्थियों ने जिंक्स प्रणव अखिल भारतीय यांत्रिक प्रबंधन व सांकृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस आयोजन का थीम है “वैभवपूर्ण झारखण्ड”। इसमें निफ्ट कोलकाता, आई.एस.एम. धनबाद, सी.यु.जे., बी.आई.टी. मेसरा, एन.आई.टी. जमशेदपुर, रांची महिला महाविद्यालय और अन्‍य महाविद्यालयों के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का अद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एचइसी के सीएमडी अभिजीत घोष, और मेकॉन के निदेशक ए.पी. सिंह ने संयुक्‍त रूप से किया। निफ्ट के निदेशक पी.पी. चट्टोपाध्याय ने स्वागत भाषण में कहा कि निफ्ट अगले वर्ष अपना 50वां जन्मदिवस मनाएगा। उन्‍होंने कहा कि इसे कॉलेज ऑफ नेशनल इम्पोर्टेंस की उपाधि प्रदान की जानी चाहिए। इस अवसर पर झारखण्ड का प्रसिद्ध छउ नृत्य और कई अन्य कार्यक्रम पेश किए गए।
(रिपोर्ट : के. ई. सैम)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button