Uncategorized

‘आशिकी टू गर्ल’ श्रद्धा कपूर को लोकल ब्रांड्स के ऑफर

मुंबई/नई दिल्‍ली : आशिकी टू और एक विलेन जैसी फिल्‍मों से अपनी रोमांटिक पहचान बनाने वाली फिल्‍म अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को महाराष्‍ट्र क्षेत्र के कई ब्रांड्स ऑफर पेश कर रहे हैं। पुणे, नासिक और नागपुर की कई कंपनियां इनके पास अपने लोकल ब्रांड के प्रमोश‍न का प्रस्‍ताव ले कर आ रही हैं।

श्रद्धा कपूर के अर्द्ध महाराष्‍ट्रीयन होने के बावजूद भी लोगों के साथ इनका जुड़ाव काफी गहरा है। कपूर ने फिल्‍म आशिकी टू में एक मराठा लड़की की भूमिका निभायी है। फिल्‍म में उन्‍हें आरोही केशव सिरके नाम दिया गया था जिसमें उन्‍हें काफी प्रसिद्धि मिली। फिल्‍म के रिलीज होने के बाद तो उनके कई प्रशंसकों ने उन्‍हें इसी नाम से पुकारना शुरू कर दिया था।

इसी का नतीजा दिखा कि कई स्‍थानीय ब्रांड्स ने श्रद्धा कपूर से संपर्क करना शुरू किया। फिलहाल श्रद्धा कपूर पुणे के ही एक रियालिटी ब्रांड के साथ जुड़कर काम कर रही हैं। इसके अलावा अपनी अगली फिल्‍म एबीसीडी टू की शूटिंग में भी व्‍यस्‍त हैं। यह फिल्‍म इसी साल रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button