GumlaJharkhand

ट्रैक्टर की चपेट में आने से तीन वर्षीय बालक की मौत

Gumla: चैनपुर थाना क्षेत्र के प्रेमनगर खोपाटोली के समीप शाम 6 बजे अज्ञात ट्रेक्टर के चपेट में आने से तीन वर्षीय अनिक रोशन टोप्पो पिता गुलशन टोप्पो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

मिली जानकारी के अनुसार बालक अपने घर के समीप खेल रहा था. तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. वहीं घटना के बाद ट्रैक्टर को छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया.

इधर घटना की सुचना मिलते ही चैनपुर थाना प्रभारी अमित चौधरी अपने दल बल के साथ घटनास्थल पहुंच शव को अपने कब्जे में लिया और मामले की छानबीन में जुट गए.

इसे भी पढ़ें – पलामू: थमने लगी कोरोना की रफ्तार, 8 प्रखंडों में नहीं मिला एक भी संक्रमित

Related Articles

Back to top button