Corona_UpdatesJharkhandPalamu

पलामू: थमने लगी कोरोना की रफ्तार, 8 प्रखंडों में नहीं मिला एक भी संक्रमित

Palamu :  पलामू जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने लगा है. कई प्रखंडों में सैकड़ों लोगों की जांच के बावजूद एक भी संक्रमण के मामले नहीं मिल रहे हैं. ऐसी स्थिति केवल रविवार की नहीं है. शनिवार को भी आई जांच रिपोर्ट में कई प्रखंड क्षेत्र में कोरोना के मरीज शून्य पाये गये.

इसे भी पढ़ेंः एंजियोप्लास्टी के बाद ऐसे दिखे डायरेक्टर अनुराग कश्यप, पहचानना तक हुआ मुश्किल

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को मेदिनीनगर शहर समेत जिले के 10 प्रखंडों में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 1558 लोगों की कोरोना जांच की गई. इसमें शहर के अलावा दो प्रखंडों में महज 13 कोरोना संक्रमित मिले. शेष आठ प्रखंडों से एक भी संक्रमित की पुष्टि नहीं हुई. इससे साफ है कि जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण का प्रसार रोकने की दिशा में बनाई गई रणनीति सफल हो रही है.

किस इलाके से कितने संक्रमित मिले

मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में छह, विश्रामपुर प्रखंड में छह और छतरपुर प्रखंड में एक संक्रमित मिले. इसके अलावा हुसैनाबाद, पाटन, लेस्लीगंज, चैनपुर, सदर प्रखंड, पांकी, हरिहरगंज और मनातू प्रखंड क्षेत्र से एक भी संक्रमण के मामले नहीं आए. इसी तरह पलामू में किसी भी संक्रमित की कोरोना से मौत की सूचना नहीं है. 59 संक्रमितों ने कोरोना संक्रमण को मात भी दी है.

इसे भी पढ़ेंः अर्धनग्न अवस्था में महिला पहुंची थाना, जानिए क्या है मामला

क्या है स्वास्थ्य विभाग का आंकड़ा

आंकड़ों के अनुसार पलामू में अब तक 75 संक्रमितों की मौत हो चुकी है. अब तक जिले भर में 4023 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं और फिलहाल 440 सक्रिय संक्रमित हैं. पलामू के सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना जांच का दायरा बढ़ाया गया है. लक्षण पाये जाने वाले तमाम लोग जांच कराएं. यह अच्छी खबर है कि ज्यादा लोगों की जांच के बावजूद कई प्रखंडों में एक भी संक्रमित नहीं मिल रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंः केंद्र की एनडीए सरकार के 7 साल, देश कंगाल और लोग बेहालः झामुमो

Related Articles

Back to top button