रांची : झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित मोटरयान निरीक्षक प्रतियोगिता परीक्षा 2013 सेक्टर टू धुर्वा स्थित विवेकानन्द विद्या मंदिर परीक्षा केन्द्र में आयोजित की जायेगी। 25 जनवरी, (2015) को प्रथम पाली में सुबह 10.00 बजे से मध्याह्न 12.00 बजे तक और दूसरे पाली की परीक्षा अपराह्न 02.00 बजे से अपराह्न 04.00 बजे तक ली जायेगी।
इस परीक्षा केन्द्र पर कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा का आयोजन कराने एवं विधि व्यवस्था संधारण के लिए रांची उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक की ओर से पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही रांची अनुमंडल दंडाधिकारी अमित कुमार द्वारा परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू किया गया है।
यह निषेधाज्ञा 25 जनवरी 2015 की सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक प्रभावी रहेगा।




