गिरिडीह : सिख समुदाय की ओर से प्रमुख रूप से मनाया जाने वाला पर्व लोहड़ी गिरिडीह में भी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सिख समुदाय के युवक-युवतियों समेत समुदाय के गणमान्य लोग कड़ाके की ठंड के बीच शहर के प्रधान गुरुद्वारे में देर रात तक पर्व का आनंन्द लेते रहे।
कार्यक्रम की शुरूआत गुरुद्वारे के पुजारी भाई रजींद्र सिंह और इकबाल सिंह कालरा ने संयुक्त रुप से गुरूवाणी प्रस्तुत कर की। घंटों चली गुरुवाणी के बाद सम्मनस समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें गुरूद्वारा गुरू सिंह सभा की ओर से साल भर लंगर संचालित करने, सबद-कीर्तन और नगर-कीर्तन के साथ गुरु घर की सेवा में योगदान देने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया।
इस दौरान सिख समुदाय के आठ वृद्धों, पांच नवविवाहित जोड़ों और गुरु सभा के सेवकों को गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह सलूजा, हरजिदंल सिंह सलूजा ने शॉल और शिरोपा पहनाकर सम्मानित किया।
सम्मान कार्यक्रम के बाद भाई रजींद्र सिंह और देवेंद्र सिंह सलूजा ने संयुक्त रुप से परिसर में लोहड़ी जलायी। इस दौरान समुदाय के लोगों ने भजन गायन करते हुए लोहड़ी के चारों तरफ परिक्रमा की।
कार्यक्रम के दौरान गुरु सिंह सभा की ओर से लंगर का भी आयोजन किया गया। जिसमें सिख समुदाय के अलावा दूसरे समुदाय के लोग भी शामिल हुए। लोहड़ी उत्सव को सफल बनाने में समुदाय के बंटी सिंह सलूजा, मणि सिंह सलूजा, चरणजीत सिंह सलूजा, कर्मवीर सिंह सलूजा, डिंपल सिंह, सन्नी वाधवा, कुशल सलूजा, मनमीत सिंह आदि का योगदान रहा।




