JharkhandRanchi

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का सांसद ने किया निरीक्षण

Ranchi: कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए गिरिडीह लोकसभा के सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी एवं स्थानीय विधायक व डॉक्टर लंबोदर महतो एवं सांसद प्रतिनिधि संजय गुप्ता ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया.

बता दें कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आठ ऑक्सीजन युक्त आइसोलेशन बेड कुछ दिनों पहले विधायक महतो, प्रमुख सह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अध्यक्ष सीमा एवं सांसद प्रतिनिधि संजय गुप्ता के द्वारा फ़ीता काटकर संयुक्त रूप से उद्घाटन किया गया था.

इसके बाद पेटरवार के तेनुघाट रोड में ही वर्ष 2011 में बनकर तैयार मदर एंड चाइल्ड अस्पताल लगभग चार करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ था. लेकिन अस्पताल को चालू नहीं किया गया और ना ही नियमानुसार उद्घाटन किया गया था.

यह अस्पताल 2008 में जब झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री भानु प्रताप शाही के कार्य काल में निर्माण होना शुरू हुआ था तो तीन साल में बनकर तैयार पूर्ण रूप से हुआ भी नहीं था और उद्घाटन भी नहीं हो पाया था.

सुचारू रूप से चालू नहीं होने पर यह अस्पताल एक खंडहर के रुप में बदल गया. दस वर्षों से पड़े-पड़े खिड़की व  दरवाज़े टूटे फ़ूटे और दीवारों में दरार होने की वजह से छत पर की पानी के रिसाव से अस्पताल खंडहर के रूप में तब्दील हो गया था.

ज़िलाधिकारी के द्वारा कोविड-19 का सेंटर बनाने का आदेश पेटरवार प्रखंड मे आया, तब जाकर मामला तूल पकड़ा और सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक लम्बोदर महतो, प्रखंड के प्रमुख सह-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अध्यक्ष सीमा देवी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार चौरसिया, प्रमुख प्रतिनिधि सह सांसद प्रतिनिधि संजय गुप्ता एवं स्वास्थ्य चिकित्सा प्रभारी अलबेल केरकेट्टा एवं प्रदान संस्थान (NGO) ने मिलकर अपनी सक्रियता दिखते हुए रात दिन एक कर उस अस्पताल को पुनर्जीवित कर कोविड सेंटर बनवाने का काम युद्ध स्तर पर करने का संकल्प लिया था.

सभी के सहयोग से कुछ ही दिनों में यह अस्पताल लगभग पचास बेड का बनकर तैयार हो जाएगा.  इसी क्रम मे निरीक्षण करने पहुंचे सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी एवं विधायक लंबोदर महतो ने पुनर्जीवित अस्पताल देखकर बहुत ख़ुशी ज़ाहिर की और कहा कि बहुत जल्द ही जल्द कोविड अस्पताल के रूप में उद्घाटन किया जाएगा.

मौक़े पर सांसद प्रतिनिधि संजय गुप्ता, अस्पताल प्रभारी डॉक्टर अलबेल केरकेट्टा, अस्पताल के बेड क्लर्क अतुल कुमार, एकाउंटेंट उमेश कुमार मौजूद थे.

 

Related Articles

Back to top button