Uncategorized

नेता जितेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्नी को बधाई दी

रांची : भाजपा नेता जितेन्द्र सिंह ने रविवार को शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास को बधाई दी।

श्री सिंह अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ जुलूस की शक्ल में मोरहाबादी के फुटबॉल मैदान पहुंचे और मुख्यमंत्नी रघुवर दास, मंत्नी चंद्रप्रकाश चौधरी, डॉ लुईस मरांडी, सीपी सिंह, नीलकंठ सिंह मुंडा के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया।

उन्होंने मुख्यमंत्नी रघुवर दास सहित तमाम नये मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि नयी सरकार संपूर्ण विकास के नारे को धरातल पर लाने का काम करेगी।

उनके साथ चडरी सरना समिति के अध्यक्ष सबलू मुंडा, रांची युवा संघ व काली सेना के अध्यक्ष भोलू सिंह, सचिव सुभाशिष कुमार व सुमित सिंह, हिन्दू युवा संघ के अध्यक्ष रोहित राय व सचिव राकेश दुबे, धौनी फैंस क्लब के आफताब आलम, महावीर मंडल के अध्यक्ष सुभाशिष व श्रीराम सेना के अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्र सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button