।। जनता ने दलबदलूओं को पूरी तरह से नकारा।।
गिरिडीह : झारखंड में 2014 के विधानसभा चुनावों में गिरिडीह जिले में भाजपा ने छह में से चार सीटों पर जीत हासिल कर इतिहास बनाया है। वहीं इस चुनाव में जिले की जनता ने दलबदलू और सिर्फविधायक बनने का सपना देखने वालों को सिरे से नकार दिया।
मंगलवार को मतगणना के बाद जो परिणाम आए, उसमें जिले के गिरिडीह, गाण्डेय, जमुआ और बगोदर सीट पर भाजपा का कब्जा हुआ, वहीं धनवार में भाकपा माले के राजकुमार यादव तथा डुमरी में झामुमो के जगरनाथ महतो विजयी रहे। इस बार जिले की जनता ने दलबदलू नेताओं को अच्छी सबक सिखाई है। डुमरी से पूर्व मंत्नी और हाल ही में दल बदल कर चुनाव लड़ने की नियत से भाजपा में आए लालचंद महतो को झामुमो के विजयी जगरनाथ महतो से 32 हजार मतों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।
जमुआ में दलबदल के लिए सुर्खियों में रहने वाले पूर्व विधायक राजद प्रत्याशी बलदेव हाजरा तीसरे स्थान पर रहे। जबकि दलबदल में माहिर जमुआ के निर्वतमान विधायक और झामुमो प्रत्याशी चन्द्रिका महथा को क्षेत्न की जनता ने चौथे स्थान पर लाकर खड़ा कर दिया।
खुद को भाजपा का फाउन्डर सदस्य बताने वाले गाण्डेय के पूर्व विधायक एवं हाल ही में भाजपा छोड़कर झाविमो का दामन थामने वाले लक्ष्मण स्वर्णकार को गाण्डेय के मतदाताओं ने चौथे स्थान पर पहुंचा दिया।
बगोदर में भी दलबदलू नेता के नाम से चर्चित गिरिडीह जिला परिषद के उपाध्यक्ष और झामुमो प्रत्याशी छोटेलाल यादव को क्षेत्न की जनता ने सिर्फसवा सात हजार वोट दिये। जबकि विजयी नागेन्द्र महतो को 74 हजार से अधिक वोट मिले हैं। जिले की जनता ने धनवार में भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने वाले पूर्व पुलिस अधिकारी लक्ष्मण सिंह को बाहरी उम्मीदवार बताकर नकार दिया।
क्षेत्न की जनता का कहना है कि धनवार सीट भी भाजपा के खाते में जरूर जाती लेकिन बाहरी व्यक्ति को टिकट दिया गया जो स्वीकार करना कठिन है।




