Uncategorized

झारखंड विस चुनाव : भाजपा 31, झामुमो 16, कांग्रेस 5, झाविमो 7 सीटों पर आगे

रांची : झारखण्ड मेें पांच चरणों में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच की जा रही है। ताजा समाचार मिलने तक भारतीय जनता पार्टी इकतीस सीटों पर, कांग्रेस पांच सीटों पर, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा सोलह सीटों पर, झारखण्ड विकास मोर्चा सात सीट पर और अन्य पाटियाँ पांच सीट अपनी बढ़त बनाये हुए है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दुमका सीट से पीछे और बरहेट सीट में सातवें चरण की गिनती के बाद आगे चल रहे हैं। इधर, बोरियो में लोबिन हेम्ब्रम दो हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं राजमहल में भाजपा के प्रत्याशी अनंत ओझा तेरह हजार चार सौ वोट से आगे चल रहे है। रांची विधानसभा सीट से सीपी सिंह आगे चल रहे है। रामगढ़ से आजसू के प्रत्याशी चन्द्रप्रकाश चैधरी आगे चल रहे है। हजारीबाग से भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे है। लोहरदगा से कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत आगे चल रहे है। बगोदर विधानसभा सीट से भाकपा माले के विनोद सिंह आगे चल रहे है। कोडरमा सीट से राष्ट्रीय जनता दल की अन्नपूर्णा देवी भाजपा प्रत्याशी से दो हजार एक सौ उनसठ मतों से आगे चल रही है। पूर्वी सिंहभूम विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रघुवर दास आठ हजार पांच सौ साठ मतों से आगे चल रहे हैं। पश्चिमी सिंहभूम से भाजपा प्रत्याशी सरयू राय कांगेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता से आठ हजार तीन सौ तिरानवे मतों से आगे चल रहे हैं। जुगसलाई सीट से आजसू प्रत्याशी रामचंद्र सहीस झामुमो प्रत्याशी मंगल मरांडी से ग्यारह सौ उनासी मतों से आगे चल रहे हैं। खरसावां विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा पीछे चल रहे हैं। जगरनाथपुर सीट से तीसरे चरण की गिनती पूरी हो जाने तक जय भारत समता पार्टी की गीता कोड़ा, झामुमो के मंगल सिंह से 1500 मतों से आगे चल रही है। चाईबासा विधानसभा सीट में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी दीपक बिरूवा, भाजपा प्रत्याशी जे॰बी॰ तुबिद से 12 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। मनोहरपुर विधानसभा सीट से जोबा मांझी आठ हजार मतो से आगे चल रही है। सिल्ली विधानसभा सीट से आजसू प्रत्याशी सुदेश महतो पीछे चल रहे है। तमाड़ विधानसभा सीट से गोपाल कृष्ण पातर पीछे चल रहे है। हजारीबाग जिले के बरही विधानसभा से कांग्रेस के मनोज कुमार यादव, भाजपा प्रत्याशी से आगे चल रहे हंै। बोकारो सीट से भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे है, इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी दूसरे नंबर पर है। मंझगांव विधानसभा सीट से झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के निलय पुर्ति पाच हजार वोट से आगे चल रहे है। इसी सीट पर भाजपा प्रत्याशी बड़कुंवर गगराई दूसरे नंबर पर चल रहे है। चक्रधरपुर विधानसभा सीट में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी शशि भूषण सामद आगे चल रहे है, दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी नओमी उरांवी हंै। इसी सीट पर भाजपा प्रत्याशी नओमी उरांव दूसरे नंबर पर और कांग्रेस प्रत्याशी विजय समद तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। पहले चरण की गिनती पूरी हो जाने तक तोरपा विधानसभा सीट से झारखण्ड पार्टी के प्रत्याशी आगे चल रहे थे वहीं, खूंटी विधानसभा सीट से नीलकंठ सिंह मुण्डा आगे चल रहे थे। चन्दनक्यारी विधानसभा सीट से झारखण्ड विकास मोर्चा प्रत्याशी दो हजार पांच सौ मतों से आगे चल रहे है। इसी सीट पर आजसू प्रत्याशी उमाकांत रजक दूसरे नंबर पर है। गोमिया विधानसभा सीट में झारखण्ड विकास मोर्चा प्रत्याशी योगेन्द्र महतो, भाजपा प्रत्याशी माधव लाल से ग्यारह सौ मतों से आगे चल रहे है। बेरमो विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी, कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र प्रसाद सिंह से आगे चल रहे है। कोलेबिरा विधानसभा सीट से एनोस एक्का आगे चल रहे है। लोहरदगा विधानसभा सीट में पहले चरण की गिनती पूरी हो जाने तक आजसू के कमल किशोर भगत को एक हजार नौ सौ चैदह वोट मिलने की सूचना है जबकि इसी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत को एक हजार एक सौ चैवालीस वोट मिलने की खबर है। गढवा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्र नाथ तिवारी, राजद प्रत्याशी गिरिनाथ सिंह से एक हजार आठ सौ तैंतालीस मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं भवनाथपुर सीट से नवजवान संघर्ष मोर्चा के भानुप्रताप शाही भाजपा प्रत्याशी अनंत प्रताप देव से चार सौ छियालीस मतों से आगे चल रहे हैं। बहरागोड़ा विधानसभा सीट से जेवीएम प्रत्याशी समीर कुमार मोहंती, झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी कुणाल षाडंगी से चार हजार दो सौ निन्यानवे मतों से आगे चल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button