Uncategorized

ब्राजील का फुटबाल ठहर गया है : काका

रियो डी जनेरियो : ब्राजील के फुटबाल दिग्गज काका ने कहा है कि ब्राजीलियाई फुटबाल अभी समय के साथ कहीं ठहर सा गया है और इसे गौरव से भरे अपने इतिहास की ओर वापसी के लिए यूरोपीय फुटबाल से सीख लेनी चाहिए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ब्राजील के एक टेलीविजन चैनल ‘ग्लोबो’ से साक्षात्कार में रविवार को काका ने कहा कि देश के फुटबाल में आई गिरावट का मुख्य कारण खराब घरेलू कोचिंग सुविधाएं हैं। इसी के कारण अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी ब्राजील का फुटबाल पिछड़ रहा है।

एसी मिलान और रियल मेड्रिड जैसे क्लबों के पूर्व मिडफील्डर काका ने कहा, “ब्राजील का फुटबाल ठहर गया है। ऐसा शायद इसलिए हुआ क्योंकि पांच बार विश्व कप जीतने के बाद हमें ऐसा लगने लगा था कि हम सर्वश्रेष्ठ हैं। यूरोप के कोच एक-दूसरे से सीखते रहते हैं। हमारे यहां दक्षिण अमेरिकी देशों के बीच ऐसी सुविधा नहीं है। हमें इस सोच को बदलना होगा।”

उल्लेखनीय है कि 2002 के विश्व कप विजेता ब्राजील टीम के सदस्य रहे काका को इस साल विश्व कप टीम में शामिल नहीं किया गया। बाद में हालांकि इसी साल अक्टूबर में अर्जेटीना और जापान के खिलाफ दोस्ताना मैचों के लिए उन्हें राष्ट्रीय टीम में वापस बुलाया गया। आईएएनएस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button