Uncategorized

यूसीएल में योग चैंपियनशिप का आयोजन

रांची : यूनियन क्लब एंड लाइब्रेरी रांची में यूसीएल के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रांची कैपिटल सिटी स्कूल एंड क्लब योग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। आयोजन झारखण्ड योग एसोसिएशन के तहत हुआ। इसकी शुरुआत ज्योतिर्मोय चौधरी, श्यामा प्रसाद, मुखर्जी, डॉ अशित आईच (महासचिव पूर्वी क्षेत्र, योग फेडरेशन ऑफ इंडिया), डॉ आशुतोष चटर्जी, शुबीर लाहरी, राम प्रसाद चटर्जी व अन्‍य ने दीप प्रज्वलित कर किया। उसके बाद पेशावर में हुए आतंक हमले में मारे गए बच्‍चों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम में श्रेयम ने गणेश वंदना की, फिर महिलाओं ने योग प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में जीरो ग्रुप के 77 बच्चों ने प्रदर्शन किया और उन सभी को गोल्ड मैडल दिया गया। योग प्रदर्शन मुख्य योग प्रशिक्षक श्री शुशान्तो भट्टाचार्य की देख रेख में हुआ।
(रिपोर्ट : के. ई. सैम)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button