Corona_UpdatesJharkhandRanchi

मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना पर कोरोना का असर, पैसे के लिए बच्चों को करना पड़ सकता है महीनों इंतज़ार

RANCHI : राज्य सरकार के क्लास एक से 12वीं तक में पढने वाले वैसे स्टूडेंट्स जिन्हें किसी तरह का स्कॉलरशिप नहीं मिलता है उनके लिए मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत की गयी.

स्टूडेंट्स को राशि समय पर मिले इसके लिए बजट भी आवंटित कर दिया गया. इसके बाद भी स्टूडेंट्स को मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना की राशि के लिए महीनों इंतजार करना पड़ सकता है. ऐसा इसलिए होगा क्यूंकि इस योजना पर कोरोना का असर हो गया है.

इसे भी पढ़ेंः स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद कोविड-19 देश की सबसे बड़ी चुनौती : रघुराम राजन

क्यों पड़ा असर

राज्य के लगभग दो लाख स्टूडेंट्स को मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना के तहत स्कोलरशिप देने के लिए झारखंड शिक्षा परियोजना की ओर से स्टूडेंट्स की जानकारी मांगी गयी थी. पर कोरोना का हवाला देते हुए जिलों ने यह जानकारी नहीं दी. झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा सभी जिलों से 15 मई तक बच्चों की आधार संख्या, बैंक खाता व अन्य आवश्यक जानकारी देने को कहा गया था.

तिथि समाप्त होने के बाद भी किसी जिला से कोई जानकारी झारखंड शिक्षा परियोजना को नहीं भेजी. यह जानकारी कब भेजी जायेगी इसकी कोई समय सीमा तय नहीं की गयी है.

इसे भी पढ़ेंः जानिये क्यों जारी हुआ ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार के खिलाफ गैर-जमानती वारंट

क्या है मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा वैसे बच्चे जिन्हें किसी दूसरी योजना के तहत छात्रवृत्ति नहीं मिलती है उनके लिए मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना शुरू की गयी है. इस योजना से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले सामान्य वर्ग के बच्चों को भी छात्रवृत्ति मिलेगी. इस योजना के तहत स्टूडेंट्स को साल में 10 माह के लिए छात्रवृत्ति की राशि दी जाएगी. यह राशि 500 रुपये से 2300 रुपये तक है. कक्षा 1 से 4 तक के बच्चों को 500 रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी. कक्षा 5 से 6 के बच्चे को 1000 रुपये.

कक्षा 7 से 10 के बच्चे को 1500 और कक्षा 11 और 12 के बच्चे को प्रति 2300 रुपये छात्रवृत्ति दी जानी है. झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा सभी जिलों को यू डाइस के रिपोर्ट के आधार पर बच्चों की संख्या भेजी गयी थी. सभी डीएसइ को इसका सत्यापन अपने स्तर से कर बच्चों के बारे में जानकारी देने को कहा गया था.

इसे भी पढ़ेंः कैसे होगा मनरेगा का काम, हमें कोविड ड्यूटी से हटा दें

Related Articles

Back to top button