ChatraCrime NewsJharkhandNEWS

बैटरी चोरों को जेल भेजा

Chatra : जिले की प्रतापपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के बसबुटा गांव से शुक्रवार को एक चोरी की बैटरी के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों युवक संतोष यादव व भुपेन्द्र पासवान बसबूटा गांव का रहनेवाला है.

इस संबंध मे पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की भुपेन्द्र यादव के घर चोरी की बैटरी रखा हुआ है .सूचना के आधार पर सहायक अवर निरीक्षक शैलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गठन कर छापामारी अभियान चलाकर उक्त बैटरी को घर से बरामद कर लिया गया.  वहीं अन्य घरों से तीन मिनी पंम्प सेट भी बरामद किया गया है. जिसका थाना मे कोई रिकॉर्ड दर्ज नहीं है. इस संदर्भ मे थाना कांड संख्या 99/21 मे चोरी के मामला दर्ज कर लिया गया है.

इसे भी पढ़ें: अवसरः AIIMS Rishikesh में 700 पदों पर होगी बहाली, 10 से 31 मई तक चलेगा वॉक-इन-इंटरव्यू

 

Related Articles

Back to top button