Uncategorized

झारखंड : भागने की कोशिश में कैदी मारे गए

रांची : झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में मंगलवार को स्थानीय अदालत से वापस चाईबासा जेल ले जाने के क्रम में भागने का प्रयास करने के दौरान दो कैदियों को पुलिस ने मार गिराया जबकि तीन कैदी घायल हो गये हैं। हालांकि 12 अन्य कैदी फरार होने में सफल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इनमें से अधिकांश के नक्सली होने की बात कही जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, राजधानी रांची से 200 किलोमीटर दूर चाईबासा के स्थानीय अदालत में पेशी के बाद 50 से अधिक कैदियों (ज्यादातर नक्सली) को वापस जेल लाया जा रहा था।

जेल के प्रवेश द्वार पर पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक पास में लगे साप्ताहिक बाजार का फायदा उठाकर 17 कैदियों ने भागने की कोशिश की।

इस दौरान पुलिस ने भाग रहे कैदियों पर गोलीबारी की, जिसमें पांच कैदी मारे गए, जबकि अन्य भागने में कामयाब रहे।

फरार कैदियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एक कार्रवाई शुरू की है। आईएएनएस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button