
Gumla: गुमला में जंगली हाथी को भगाने के क्रम ने हाथी एक युवक को पटक कर मार डाला. घटना बीती देर रात की है. जिले के रामतोलया गांव में शाम को ही दो जंगली हाथी धमक गये. ग्रामीण एकजुट होकर दोनों हाथियों को जंगल भगाने लगे. ग्रामीण देर रात करीब दस बजे हाथी को गांव के बाहर खदेड़कर लौट रहे थे, तभी गांव बम्हनी व कुरमूल बोर्डर के पास हेरमन तोपनों के टांड़ के निकट झाड़ी में खड़े एक जंगली हाथी ने जयंत तोपनों नामक युवक (रामतोलया निवासी) को सूढ़ मे लपेटने के पश्चात उठाकर पटक दिया, कुछ दूर उसे घसीटा भी. जयंत की मौके पर ही मौत हो गई.
इसे भी पढ़ेंः तेलंगाना में 12 मई से 10 दिन का फुल लॉकडाउन, सुबह 6 से 10 बजे तक ही खुलेंगी दुकानें
घटना की खबर मिलते ही कामडारा पुलिस ने रातों रात लगभग 11 बजे के आसपास शव को मौके से उठाकर कामडारा थाना ले आई. इधर आज मंगलवार को वनकर्मियों के पहूंचने के बाद कामडारा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये गुमला भेज दिया है. मृतक युवक कामडारा के जिला परिषद सदस्य सुनीता तोपनों का भतीजा है.
इसे भी पढ़ेंः दुखद : कोरोना ने ली एक और पत्रकार की जान, नहीं रहे सुनील सिंह




