– के ई सैम –
रांची : समाजवादी पार्टी के रांची विधानसभा प्रत्याशी मो शाहिद ने चुनावी अभियान के तहत पुरानी रांची, कुम्हारटोली, पहाड़ी टोला, किशोरगंज आदि क्षेत्रों में पदयात्रा की। उन्होंने गली, मोहल्ला एवं घर घर जाकर मतदाताओं से अपने समर्थन में मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वो नये उम्मीदवार हैं लेकिन केवल चुनाव में ही नहीं, आगे भी जनता के दुख सुख में उनके साथ रहेंगे।
मो शाहिद ने कहा कि आपका प्यार और सहयोग हमें मिल रहा है और हमारे नौजवान मित्र मुझे सहयोग कर दिन रात मेहनत कर रहे हैं। इसी का परिणाम है कि एक माहौल बनता नजर आ रहा है। उनके इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी की टोपी पहने उनके समर्थक उनके और उनकी पार्टी के समर्थन में नारे लगा रहे थे। इस पदयात्रा में पीछे पीछे अनेक महिलाएं भी चल रहीं थीं और मो शाहिद के समर्थन में लोगों से मतदान करने की अपील कर रही थीं। मो शाहिद के साथ सरवर भाई, मो. आजाद, गुलाम अहमद, मुन्ना, अजीत कुमार, लखन यादव, मो. शमीम, तबस्सुम बेगम, नुसरत परवीन और अन्य लोग भी थे।




