Uncategorized

गिरिडीह : चोरी के वाहन समेत गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

गिरिडीह : गिरिडीह नगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को छापामारी कर वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को चोरी के वाहन के साथ गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी देते हुए पुलिस उपाधीक्षक विजय ए कुजूर ने बताया कि विगत 27 नवम्बर को मटरूखा निवासी जगदीश दास ने अपने दो पहिया वाहन सीडी डीलक्स जेएच 11 डी 0252 के नगर थाना क्षेत्र से 26 नवम्बर को चोरी हो जाने की सूचना दर्ज करवाई थी।

भुक्तभोगी के आवेदन पर कार्रवाई करते हुए पुलिस लगातार छापामारी अभियान चला रही थी। बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि छाताटांड निवासी बासुदेव दास के पुत्र गोलू दास के पास चोरी की एक मोटरसाईकिल है। सूचना के आधार पर पुलिस ने गोलू के घर पर छापामारी कर चोरी के मोटरसाईकिल सहित गोलू को गिरफ्तार किया। बताया कि गिरफ्तार गोलू दास ने वाहन को खरीदने की बात कही और उसकी निशानदेही पर छाताटांड के ही घनश्याम दास, झरियागादी के मोहन पंडित और मो हसन को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने घनश्याम के पास से एक अन्य चोरी के वाहन पैशन प्रो जेएच 10 भी 9198 को भी जब्त किया है। श्री कुजूर ने बताया कि झरियागादी के मोहन पंडित और मो हसन वाहन की चोरी किया करता था और घनश्याम की सहायता से उसे बेचने का काम किया जाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button