Uncategorized

हमारी सत्ता में कश्मीर में इस्लाम समृद्ध होगा : भाजपा

श्रीनगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कहा कि उसे भरोसा है कि अगर कश्मीर में उसे सत्ता मिलती है तो इस्लाम समृद्ध रहेगा। भाजपा ने साथ ही कहा कि अगर राज्य के लोग संविधान के अनुच्छेद 370 को हटाने के खिलाफ हैं तो भाजपा इसके लिए दबाव नहीं बनाएगी। इस धारा के अंतर्गत जम्मू एवं कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा प्राप्त है।

भाजपा के राज्य इकाई के उपाध्यक्ष और कश्मीर मामलों के प्रभारी रमेश अरोड़ा ने कहा कि अगर भाजपा को भारत के एकमात्र मुस्लिम बहुल राज्य में सत्ता मिलती है तो कश्मीर के लोग उसके शासनकाल में बहुत ही सुरक्षित महसूस करेंगे।

उन्होंने कहा, “कश्मीरियों को भाजपा के लिए सामूहिक रूप से मतदान करने की जरूरत है। यह तर्क सरासर गलत है कि भाजपा एक सांप्रदायिक पार्टी है। कश्मीर सूफी संतों की भूमि है। हमारी सत्ता में इस्लाम और अच्छी तरह से बढ़ेगा।”

अरोड़ा ने कहा, “राज्य का वैसे तो कोई धर्म नहीं होता लेकिन हम सभी धर्मो का सम्मान करते हैं और धार्मिक स्वतंत्रता की ठीक वैसी ही गारंटी देते हैं जैसा भारत के संविधान में कही गई है।” उन्होंने कहा, “जो लोग कहते हैं कि कश्मीरियत के लिए भाजपा एक खतरा होगी, वे गलत हैं।”

अनुच्छेद 370 पर अरोड़ा ने कहा कि उनकी पार्टी पहले लोगों की सलाह लेगी, चर्चा करेगी और फिर उसी आधार पर फैसला किया जाएगा।
(आईएएनएस)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button