
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से गुजरात के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा गया है. जिसमें ऑक्सीजन संबधित उपकरण जल्द से जल्द राज्य में सप्लाई करने की मांग की गयी. मुख्यमंत्री की ओर से पत्र सोमवार को लिखा गया.
जिसमें जिक्र है कि झारखंड ऑक्सीजन मैन्यूफैक्चरर स्टेट है. जो कि वर्तमान समय में जीवन सुरक्षा के लिये सबसे उपयोगी है. राज्य को ऑक्सीजन उत्पादन में कई समस्याओं का समाना करना पड़ रहा है. मुख्यमंत्री ने लिखा है कि दुर्भाग्य से राज्य में उपकरणों की कमी के कारण ऑक्सीजन सप्लाई में कमी देखी जा रही है. राज्य में ऑक्सीजन सिलेंडर और ऑक्सीजन रिफिलर की कमी हो गयी है. जिसकी जल्द से जल्द भरपाई जरूरी है.
उन्होंने सूचना देते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को कहा कि राज्य के बहुत से ऑर्डर गुजरात में पेंडिंग है. जिसमें लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन के भी उपकरण है. इसके साथ ही टैंक, वैपोराइजर, और सिलेंडर के ऑर्डर है. ऐसे में इन उपकरणों की समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करें.
अस्पतालों में ऑक्सीजन देने में होगी सहायक: मुख्यमंत्री ने आगे लिखा है कि राज्य इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण उत्पादक है. लेकिन संसाधनों की कमी के कारण परेशानी हो रही है. वर्तमान में कोविड 19 के समय में ये जरूरी है इन उपरकणों की उपलब्धतता हो. उन्होंने लिखा है कि इससे अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी पूरी की जा सकती है. वहीं ऐसे राज्य या लोगों को भी दी जा सकती है जिन्हें इसकी जरूरत है. उन्होंने गुजरात के सीएम विजय रूपाणी से कहा कि ऐसे में जितने भी ऑर्डर गुजरात में झारखंड के पेंडिंग है, उन पर हस्तक्षेप करते हुए जल्द से जल्द डिलीवरी सुनिश्चित करायें.
मुख्यमंत्री ने लिखा कि राज्यों को इस समय एक साथ मिल कर इस समस्या से उभरना होगा. बता दें कोविड 19 संक्रमण के बीच ऑक्सीजन की कमी हो गयी है. अस्पतालों में इसकी उपलब्धतता कम है.




