Uncategorized

मुलायम ने मोदी से पूछा, कब लेंगे कब्जेवाली जमीन चीन से

नई दिल्ली: सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह ने बुधवार को सरकार से पाकिस्तान और चीन के कब्जे वाली जमीन वापस लेने को कहा। मुलायम सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अनुरोध किया कि वे संसद को यह बताएं कि उनकी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से क्या बात हुई है?

मुलायम सिंह ने कहा,अगर आप पाकिस्तान और चीन के कब्जे वाली जमीन वापस लेते हैं तो हम आपका समर्थन करेंगे। मुलायम ने पूछा,आप कश्मीर को कब वापस लेंगे? जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भारत आए थे तब इस बारे में आपने उनसे चर्चा की थी? राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मुलायम सिंह ने ये बातें कही।

मुलायम सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री को संसद को यह बताना चाहिए कि उनकी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के साथ क्या चर्चा हुई? मुलायम सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा के निर्वाचित नेता घमंडी हो गए हैं। मुलायम ने कहा,हमने 1971 और 1984 का जनादेश देखा है। मत भूलिए कि 1977 और 1989 में क्या हुआ था?

1971 के लोकसभा चुनाव में इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस ने 352 सीटें जीती थी। आपातकाल के बाद 1977 में हुए चुनाव में कांग्रेस की सीटें 189 रह गई थी। खुद इंदिरा गांधी रायबरेली से चुनाव हार गई थी। 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए लोकसभा चुनाव में राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने 414 सीटें जीती थी।

हालांकि 1989 के चुनाव के बाद केन्द्र में वीपी सिंह के नेतृत्व में गठबंधन सरकार बनी थी। मुलायम सिंह ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी कम होने के संबंध में सरकार को समयसीमा देनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button