
Ranchi: कोरोना का कहर जारी है. मरीजों की स्थिति गंभीर होती जा रही है. ऐसे में तत्काल ऑक्सीजन की जरूरत ज्यादातर गंभीर मरीजों को पड़ रही है. हॉस्पिटलों में भी ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड लगभग फुल है. यह देखते हुए किसी भी तरह की अनहोनी से निपटने को लेकर अब सोसाइटी के लोग खुद से पहल कर रहे हैं. वहीं सोसाइटी के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर लाकर रिजर्व किए जा रहे हैं ताकि किसी को जरूरत पड़े तो ऑक्सीजन के लिए उन्हें हॉस्पिटल की दौड़ न लगानी पड़े. तत्काल उन्हें आक्सीजन मिल सके. बताते चलें कि वर्धमान कंपाउंड में हर सोसाइटी में लोगों ने पांच-पांच सिलेंडर रिजर्व करना शुरू कर दिया है.
इसे भी पढ़ेःसचिवालय में 50 फीसदी कर्मी रोस्टर पर करेंगे काम, आदेश जारी
एक सिलेंडर के लिए देने पड़ रहे 17000
सिटी में कई संस्थाओं ने भी फ्री ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है. जिसके तहत जरूरतमंद लोग जाकर निर्धारित सिक्योरिटी मनी जमा करा कर ऑक्सीजन सिलेंडर ले सकते हैं. लेकिन ऑक्सीजन सिलेंडर लेने के लिए लोगों को प्राइवेट एजेंसी को 17000 रुपया चुकाने पड़ रहे हैं. सिलेंडर लौटाने के बाद उन्हें सिक्योरिटी मनी वापस कर दिया जाएगा.
इसे भी पढ़ेःजैक की परीक्षा हो सकती है रद्द, मुख्यमंत्री लेंगे निर्णय




