Uncategorized

मुख्यं सचिव सजल ने सर्विस रूल्स बनाने में तेजी का निर्देश दिया

रांची: मुख्य सचिव सजल चक्रवती ने विभागों को सेवा नियमावली तैयार करने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि 15 जून तक सेवा नियमावली पूरा कर लिया जाय। उन्होंने कहा कि सेवा नियमावली तैयार करने के लिए एक सलाहकार का चयन किया जाए। वे सोमवार को कार्मिक विभाग के साथ प्रोजेक्ट भवन में हुर्इ बैठक में बोल रहे थे । उन्होंने पीडब्लूडी, आरसीडीवन, वित्त, श्रम, उद्योग, सहकारिता, पंचायती राज और अन्य विभागों की के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
कार्मिक विभाग के प्रधान सचिव एसके सतपथी ने कहा कि कुल 181 सेवा नियमों में से 85 सेवा नियम बनाए गए हैं और अब तक 29 को ही हल किया गया।
बैठक मे प्रधान सचिव, मानव संसाधन विभाग के विद्यासागर, प्रधान सचिव, वन विभाग अलका तिवारी, वित्त सचिव, एपी सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button