Uncategorized

मोदी बोले, आतंकियों का गढ़ है आजमगढ़

दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी के करीबी और बीजेपी के यूपी प्रभारी अमित शाह ने एक बार फिर आपत्तिजनक बयान दिया है। इससे अमित शाह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्‍योंकि समाजवादी पार्टी यूपी के आजमगढ़ पर दिए गए इस बयान पर चुनाव आयोग से शिकायत करने जा रही है।

उत्‍तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने आजमगढ़ को आतंकियों का ठिकाना बताया। साथ ही अमित शाह ने आतंकियों की पैरवी कर उन्हें छोड़ने के लिए एसपी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

अमित शाह ने कहा, ‘यूपी में आतंकियों को सरकार का कोई डर नहीं है और यहां के आतंकी देशभर में दहशत फैला रहे हैं।’ आजम के इस बायन पर समाजवादी पार्टी की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया आई है। एसपी ने चुनाव आयोग से उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

आगे अमित ने कहा, ‘यूपी सरकार ने वीरों की भूमि आजमगढ़ को आतंक का अड्डा बना दिया है। नेता जी वोट बैंक की राजनीति तो करिए, लेकिन आतंकियों के मुद्दे पर नहीं।’ उधर राजीव गांधी के बाद अब देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू बीजेपी के निशाने पर हैं। बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने हिमाचल के नाहान में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि नेहरू के परिवार ने देश को बर्बाद कर दिया।

राजनाथ सिंह ने कहा कि आजादी के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू देश का निर्माण करने की बात करते थे और उनका परिवार देश को बेहतर बनाने की बात कर रहा है। राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया।

वैसे बता दें कि अमित शाह एक बार पहले भी भड़काऊ भाषण देने के मामले में फंस चुके हैं। चुनाव आयोग ने तब शाह को चेतावनी देकर माफ कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button